दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) l
जोधपुर, मेघरिख शिक्षा एवं कल्याण संस्थान के तत्वावधान में 16 सितंबर 2026 को जोधपुर
की धरती पर पहली बार मेघरिख जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे अलग-अलग तरह की झांकियां हाथी, घोड़े और लगभग
1000 माताओं-बहनों ने अपने सिर पर कलश धारण कर जोधपुर की धन्य धरा पर भव्य कलश शोभायात्रा
निकाली गई ।
प्राप्त
जानकारी के मुताबिक इस
भव्य कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष
कालूराम जी सोनल रहे।
जोधपुर के रावण का
चबूतरा मैदान में इस ऐतिहासिक आयोजन
में पूरे राजस्थान से समस्त मेघवाल
समाज के हजारों बंधु
शामिल हुए और समाज की
एकता, संस्कृति एवं गौरव का अद्भुत संदेश
दिया।
संस्कृति और
समाज
की
एकजुटता
का
भव्य
महासंगम
मेघवाल समाज
के लोगो ने आशा व्यक्त की, कि भविष्य में भी समाज द्वारा ऐसे ही भव्य, सामाजिक एवं
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहें और समाज की एकता व भाईचारा निरंतर मजबूत होता
रहे। इतिहास केवल पढ़ा नहीं जाता, उसे संजोया और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जाता
है।
ऐतिहासिक
मेघ ऋषि जयंती समारोह (मेघ महोत्सव) ने मेघवाल समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास
की प्रतिबद्भता को नई दिशा प्रदान की।

0 Comments